31.3 C
Kolkata
Saturday, March 7, 2026

50 हजार रुपये घूस लेते विद्युत अभियंता गिरफ्तार

धनबाद । देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल ईस्ट सेंट्रल रेलवे का धनबाद रेल मंडल, जहां डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम धनबाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

सीबीआई की यह कार्रवाई रेल संवेदक अवजीत झा के शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे में शिकायतकर्ता संवेदक के द्वारा इलेक्ट्रिक के सामान लगाए गए थे, जिसका बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है, उसी बिल के भुगतान के एवज में गिरफ्तार अभियंता के जरिए घूस की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत संवेदक ने सीबीआई से कर दी।

वहीं, शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने आज अभियंता संजीव कुमार को नाटकीय ढंग से 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम देर रात

तक गिरफ्तार अभियंता के कार्यालय और आवास को खंगालती रही। इस दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज, डिजिटल एविडेंस और प्रिंटर जब्त कर अपने साथ ले गई है।

वहीं, इस दौरान सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विकास कुमार पाठक ने महज दो शब्दों में कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles