25.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर मारा छापा

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर छापेमारी की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके घर पहुंचीं और ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है और इस तरह की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घर पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है। ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले की जांच के तहत यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ईडी ने देश के 6 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी की और कोलकाता स्थित इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के कार्यालय में भी छापा मारा। ईडी का कहना है कि एक समूह लोगों को फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहा था और इसी मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles