डुमरी उपचुनाव : AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर देशद्रोह का मुकदमा चले : संजय सेठ

बिरसा भूमि लाइव

रांची : सांसद संजय सेठ ने कहा कि डुमरी उपचुनाव में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओवैसी की सभा में एक विशेष समुदाय के लोग झुंड बनाकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे और ओवैसी मूकदर्शक बने रहे। ओवैसी ने क्यों नहीं उन लड़कों को गिरफ्तार कराया? क्यों नहीं थाने में आपत्ति दर्ज कराई?

सांसद गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की पुलिस क्या कर रही थी? झारखंड की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई क्यों नहीं की और अभी तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? यह तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। यह झारखंड में पहली घटना नहीं है। झारखंड में ऐसे कई घटनाएं घट चुकी है। मुहर्रम के जुलूस में भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सरकार ने क्यों एक्शन नहीं लिया?

सेठ ने कहा यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। झारखंड में डेमोग्राफी बदल रही है। बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं। संथाल में बांग्लादेशियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसका ही यह परिणाम है। उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि ऐसे लोगों पर नजर रखें और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर ऐसे लोगों को चिन्हित कर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर सजा दिलायें। ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है, जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हों।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles