रांची : अपनी आसाधारण शैक्षणिक योग्यता का परिणाम देते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस शुभ अवसर पर शौर्य प्रताप शाहदेव ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 22 प्राप्त कर स्टेट टॉपर बने और विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी असाधारण सफलता डीपीएस रांची में निरंतर पोषित की जा रही मजबूत शैक्षणिक नींव, विश्लेषणात्मक सोच और अनुशासित अध्ययन संस्कृति का सजीव प्रमाण है। इस उपलब्धि में और भी गौरव जोड़ते हुए डीपीएस रांची के कई अन्य विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट विधिक क्षमता, तीक्ष्ण तर्कशक्ति और अटूट संकल्प का परिचय देते हुए इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सराहनीय रैंक हासिल की। सफल विद्यार्थियों में अपूर्ब राज (एआईआर 321), सारा अली (एआईआर 1248), आयुष दीप (एआईआर 1450), ईश प्रज्ञा (एआईआर 2629), आन्या सिंह (एआईआर 2889), स्तुति प्रार्थना खालखो (एआईआर 5113), ओजस्विका लाल (एआईआर 5634), मोहम्मद रैयान (एआईआर 15173), मालय मनन गुप्ता (एआईआर 16870), एरेना विद्या (एआईआर 35900), दीपाली मेहरा (एआईआर 38842) और अनय पोद्दार (एआईआर 45442) आदि शामिल हैं। परिणाम लगातार घोषित हो रहे हैं और विद्यालय से सफल विद्यार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। अब तक 20 से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है और सूची अभी और विस्तृत हो रही है।इस शानदार सफलता के साथ, ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी अब प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उनकी उपलब्धियाँ परिश्रम, अनुशासित तैयारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता की प्रेरणादायक मिसाल हैं।
इस अवसर पर डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता, दृढ़ता और बौद्धिक प्रतिभा को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि ये सभी भविष्य में प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ बनेंगे और डीपीएस रांची की उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।


