31.3 C
Kolkata
Saturday, March 7, 2026

दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ में बताया गया रिश्तों में सहमति का महत्व

सशक्त अभिनय के लिए जानी जाने वाली दिव्या दत्ता एक बार फिर दर्शकों के सामने एक अलग और संवेदनशील कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज ‘चिरैया’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस सीरीज के जरिए समाज को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि शादी किसी को भी जबरन अधिकार नहीं देती और रिश्तों में सहमति का महत्व सबसे ज्यादा होता है।

समाज की सोच पर सवाल उठाती है कहानी

करीब 1 मिनट 43 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक आदर्श परिवार से होती है। सीरीज में दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि संजय मिश्रा उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शादी के बाद भी पत्नी की सहमति सबसे अहम है और किसी भी तरह की जबरदस्ती गलत है। कहानी समाज में वर्षों से चली आ रही मानसिकता पर सवाल खड़े करती है।

ओटीटी पर 20 मार्च को होगी रिलीज

निर्देशक शशांत शाह द्वारा निर्देशित इस सीरीज का निर्माण एसवीएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। सीरीज में दिव्या और संजय के अलावा सरिता जोशी, टीनू आनंद, फैसल राशिद, सिद्धार्थ शॉ और प्रसन्ना बिष्ट जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। छह एपिसोड वाली यह सीरीज 20 मार्च से जियो होस्टर पर स्ट्रीम होगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles