28 C
Kolkata
Tuesday, July 7, 2026

दक्षिण बंगाल में आफत की बारिश: गहरे निम्न दबाव से कोलकाता पानी-पानी; रेड अलर्ट जारी

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवातीय सिस्टम रविवार को और अधिक मजबूत होकर ‘गहरे निम्न दबाव’ (Deep Depression) में बदल गया है। इसके चलते कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में रविवार रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को भी दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में ‘अत्यधिक भारी बारिश’ का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला पूरे हफ्ते थामने वाला नहीं है।

कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव, थम गई रफ्तार

सोमवार सुबह से ही कोलकाता में घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर भीषण बारिश हो रही है।

  • यातायात प्रभावित: शहर के कई निचले इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे सुबह दफ्तर और गंतव्य के लिए निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • पेड़ गिरे: तेज हवाओं के चलने से शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबरें हैं, जिससे यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने आज दिनभर इसी तरह मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। इसके चलते कोलकाता का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, मछुआरों को रोक

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार दोपहर के बाद यह गहरा निम्न दबाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों को पार करते हुए आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में समंदर काफी उग्र हो गया है और ऊंची लहरें उठ रही हैं। एहतियात के तौर पर मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

  • दक्षिण बंगाल: कोलकाता के अलावा पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

  • उत्तर बंगाल: उत्तर बंगाल में भी सोमवार से मानसून की रफ्तार तेज होगी। मंगलवार से दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख