कांके प्रखंड के गागी पंचायत सचिवालय में सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बिरसा भूमि लाइव

  • फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के लाभुकों के साथ सीधा संवाद
  • मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डांडेल ने लाभुकों से की बात
  • लाभुकों ने अभियान से जुड़ने और बाद के अनुभवों को किया साझा
  • बुकरू बाजार में अभियान से लाभान्वित सब्जी बेच रही लाभुकों से मिलीं प्रधान सचिव
  • दूसरों को भी अभियान से जोड़ें और सम्मानजनक जीवन के लिए प्रेरित करें : प्रधान सचिव

रांची : कांके प्रखण्ड के गागी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के लाभुकों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वन्दना दादेल, उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार अवध नारायण प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिलवंत भट्ट, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, जेएसएलपीएवस डीडी सिंह समेत सखी मण्डल की दीदियां तथा फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के लाभुक तथा जेएसएलपीएस कांके के कर्मी शामिल हुए।

प्रधान सचिव वन्दना दादेल ने कार्यक्रम के दौरान लाभुकों से सीधी बातचीत की। लाभुकों ने योजना से जुड़ने से पूर्व और अभी के अपने अपने अनुभव साझा किए। प्रधान सचिव एवं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लाभुकों को और लोगों को भी योजना से जोड़ने तथा उनको प्रशिक्षण करवा कर ज्यादा से ज्यादा ऋण उपलब्ध कराकर सम्मानजनक जीवन के लिए प्रेरित करने को कहा।

प्रधान सचिव श्रीमती वन्दना दादेल एवं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने साप्ताहिक बुकरू बाजार में फूलो झानो अभियान के लाभुकों से भी बात की, जो योजना का लाभ पाकर अब सब्जी बेचती हैं। पदाधिकारियों से इन लाभुकों ने भी अपने अनुभव साझा किये।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles