“मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरकार की महत्वकांक्षी योजना”

बिरसा भूमि लाइव

  • कक्षाओं के संचालन, नव निर्मित भवन, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का किया अवलोकन
  • “सभी बच्चे पुस्तकालय से पुस्तक प्राप्त कर लाभ उठा सकें ऐसी व्यवस्था करें”
  • ये विद्यालय सर्वाेत्तम विद्यालय का मिसाल बनेगा-वंदना दादेल
  • हॉकी खिलाड़ियों का म्यूजियम बनाने का सुझाव

रांची : मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, बरियातु (CM School of Excellence Girls Bariyatu, Ranchi ) का भ्रमण किया। इस दौरान उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, एडीपीओ कौशल किशोर उपस्थित थे। विद्यालय आगमन पर छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल का पारंपरिक गीत के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम कक्षाओं के संचालन का अवलोकन करते हुए छात्राओं से उत्कृष्ट विद्यालय से संबंध में बातचीत भी की।

विद्यालय में कक्षा, नव निर्मित भवन, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय के अवलोकन के पश्चात् वंदना दादेल ने हॉकी खिलाड़ियों का म्यूजियम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने पुस्तकालय में छात्राओं द्वारा ली गई पुस्तकों के कार्ड का भी अवलोकन किया तथा प्राचार्य को निदेश दिया कि ऐसी व्यवस्था करें कि सभी बच्चे पुस्तकालय से पुस्तकों को प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें। इसके पश्चात् विद्यालय के नव निर्मित हॉल में छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया जिसे प्रधान सचिव ने सराहा।

मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत वर्तमान में 80 विद्यालयों में की गयी है और 325 अन्य विद्यालयों में भी इसका प्रसार होगा। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। प्रधान सचिव ने कहा कि ये विद्यालय सर्वाेत्तम विद्यालय का मिसाल बनेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. शहनवाज कुरैशी और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य दीपक कुमार ने किया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles