रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय का धोनी ने किया उद्घाटन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन जेएससीए परिसर में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों के साथ कैंपस में वृक्षारोपण भी किया। सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि धोनी को बुके देकर सम्मानित किया धोनी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि रांची जिले में क्रिकेट ने अपने विकास के कई रंग देखे है और कार्यालय के प्राप्त होने से इसके कार्य मे सुगमता आएगी।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार, रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी चित्तू जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, जेएससीए के आजीवन सदस्य विभूति भूषण गप्पू (रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष) जय कुमार सिन्हा, चंचल दत्ता गुप्ता, अजय नाथ शाहदेव, आरटीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सहित आरडीसीए के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles