मध्य प्रदेश में दीपक प्रकाश को 8 विधानसभा क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को मध्य प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अभी वे झारखंड भाजपा से एकमात्र नेता हैं, जिन्हें एमपी चुनाव में कोई जिम्मेदारी दी गयी है।

प्रकाश को मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसमें शहडोल, अनुपपुर तथा उमरिया जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस संभाग में पार्टी को मजबूत करने और बूथ स्तर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद और तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी प्रकाश को दी गई है। प्रकाश 31 अगस्त को मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे। वहां वे दो महीने के प्रवास पर रहेंगे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles