सुभाष मुंडा की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो

बिरसा भूमि लाइव

अश्रुपुरित आंखों से और लाल सलाम के नारे के साथ कामरेड को दी गयी विदाई

अगले तीन दिनों तक उनके सम्मान में पूरे राज्य के माकपा कार्यालयों में लाल झंडा झुका रहेगा

रांची : सीपीआई (एम) के राज्य कमिटी सदस्य सुभाष मुंडा जिनकी कल अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी शव देर रात पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया। वहां से सुबह सात बजे उनका पार्थिव शरीर पार्टी के मेन रोड स्थित राज्य कार्यालय ले जाया गया। जहां रांची शहर के पार्टी साथियो सहित राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा, दलित शोषण मुक्ति मंच के शिव बालक पासवान, किसान सभा के सुफल महतो, विरेन्द्र कुमार, सीपीआई के अजय सिंह, माले के मनोज भक्त सीटू के अनिर्वाण बोस,एक्टू के शुभेंदु सेन, पार्टी के पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य गोपी कांत बक्सी, साझा मंच के अमल आजाद और एडवा की वीणा लिंडा ने उनके शव पर पुष्पांजलि दी।

पार्टी कार्यालय से उनका शव दलादली चौक पहुंचा जहां हजारों की संख्या में महिलाएँ और पुरुष उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। महिलाएं रो रहीं थी और युवा स्तब्ध थे। करीब 12 बजे उनका शव उनके निवास स्थान ले जाया गया। लगभग 2 बजे उनकी शव यात्रा निकाल  कर अंतिम संस्कार किया गया। शवयात्रा में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे।

इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाकपा (माले) के विधायक विनोद सिंह, हटिया के विधायक  नवीन जयसवाल समेत वामदलों और अन्य राजनीतिक पार्टियों के दर्जनों नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles