कांग्रेस ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलायी। शरीर पर मात्र एक धोती लपेटे और लाठी के बल अंग्रेजों से मुकाबला किया। उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया। जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों एवं जवानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श को आज के वर्तमान समय में चिंतन एवं मंथन करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles