26.5 C
Kolkata
Wednesday, July 29, 2026

संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता-2023 : 342 नये पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 16 दिसंबर से, प्रतिनियुक्त किए गए 9 अधिकारी

संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता-2023 के तहत चयनित 342 पदाधिकारियों के लिए आधारभूत संस्थागत प्रशिक्षण 16 दिसंबर से शुरू होगा। प्रशिक्षण 26 जनवरी 2026 तक चलेगा। IG ट्रेनिंग के अनुरोध पर गृह विभाग ने इसके संचालन के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित 9 पुलिस अधिकारियों को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में प्रतिनियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 15 दिसंबर की पूर्वाह्न तक संस्थान के महानिदेशक के समक्ष प्रतिवेदन देना होगा।

 

प्रतिनियुक्त अधिकारियों में शामिल नाम—

नाथू सिंह मीना – SP, विशेष शाखा (SIB), रांची

अविनाश कुमार ASP, जैप-02, टाटीसिल्वे

बिरेन्द्र कुमार चौधरी – ASP (प्रशासन), डीआईजी कार्यालय, हजारीबाग

मंजरूल होदा – सीनियर डीएसपी, जैप-08, पलामू

मुकेश कुमार महतो – DSP, मुख्यालय

मो. मुजिबुर रहमान – DSP, स्पेशल branch, रांची

कुलदीप कुमार – DSP, स्पेशल ब्रांच, रांची

भूपेन्द्र प्रसाद राउत – DSP, IRB-02, चाईबासा

कपिंदर उरांव – DSP, जैप-05, देवघर

जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को समयबद्ध, अनुशासित और प्रभावी तरीके से संचालित करना प्राथमिकता होगी। आदेश डीजीपी तदाशा मिश्रा के अनुमोदन से जारी किया गया है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख