23 C
Kolkata
Tuesday, April 7, 2026

CM हेमन्त सोरेन ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था: झारखंड की खुशहाली और प्रगति के लिए मांगी मन्नत

गुवाहाटी/रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को असम के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता के चरणों में शीश नवाकर झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुख-समृद्धि, शांति और राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई पूजा
गुवाहाटी स्थित नीलांचल पर्वत पर विराजमान मां कामाख्या के मंदिर में पुजारियों ने मुख्यमंत्री को विशेष पूजा संपन्न कराई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत भी किया गया।

“सौभाग्य है कि मां ने दोबारा बुलाया”
पूजा के पश्चात मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए अपनी आध्यात्मिक भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक बार फिर मां कामाख्या के दरबार में आने और आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ।” “मैंने प्रार्थना की है कि माता रानी की कृपा से हमारा झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और जनकल्याण की योजनाएं हर गरीब तक पहुंचें।”

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को राज्य की खुशहाली के लिए एक आध्यात्मिक संकल्प के रूप में देखा जा रहा है। पूजा के बाद वे वापस झारखंड के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख