22 C
Kolkata
Saturday, February 14, 2026

सीएम नीतीश पहुंचे नवादा, गंगा उद्वह योजना का किया निरीक्षण, जिले को विकास की नई सौगात

नवादा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा पहुंचे। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गंगाजल उद्वह योजना’ के तहत मोतनाजे डैम पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। यह दौरा सात निश्चय योजना के तीसरे चरण के तहत हुआ। हर घर गंगाजल’ के नाम से भी जानी जाने वाली यह परियोजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य दक्षिण बिहार के सूखाग्रस्त शहरों में पीने के लिए गंगा का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने योजना के तीसरे चरण के तहत चल रहे कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में विकास कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद, मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और पार्टी के कई जिलाध्यक्षों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विदित हो कि ‘गंगा जल उद्वह योजना’ बिहार सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसके द्वारा राजगीर, गया, बोधगया और नवादा के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पटना के मोकामा के पास हथिदह से गंगा का पानी पाईप लाइन से नालंदा, नवादा और गया तक ले जाना है। यह काम चरणबद्ध तरीके से हो रहा है। गंगाजल उद्वह परियोजना के तहत करीब 151 किमी लंबाई में पाइप बिछा कर मोकामा के मरांची स्थित गंगा का पानी निकाल कर गया, बोधगया, राजगीर और नवादा शहर के घरों में आपूर्ति की जा रही है.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles