29 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

पुलवामा शहीदों की स्मृति में वीरपुर अस्पताल में रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्त संग्रह

सुपौल। पुलवामा के बलिदानियों की स्मृति में शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर, सुपौल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन सुपौल, एसएसबी कमांडेंट वीरपुर, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम-सह-डीपीसी तथा जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के जवानों, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अब तक कुल 36 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है, जबकि शिविर आगे भी जारी है। रक्त केंद्र सदर अस्पताल सुपौल की टीम ने रक्त संग्रह की जिम्मेदारी संभाली। टीम में किरण मिश्रा, ठाकुर चंदन सिंह, ज्योत जांगिड, दीपशिखा कुमारी, स्टूडेंट प्रवीण, नवीन, अभिषेक और नागेंद्र शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बिहार स्वास्थ विभाग के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना बताया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख