29.3 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

नूरपुर में सीआईए की टीम ने घर पर दी दबिश, 41.40 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

धर्मशाला । नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान में सीआईए की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। सीआईए की टीम ने एक घर पर दबिश के दौरान 41.40 ग्राम चिट्टे के साथ मां बेटे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने हेतु प्रतिबद्ध सीआईए टीम ने नूरपुर के गांव भदरोया में एक रिहाइशी मकान का निरीक्षण किया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जब मकान की गहनता से तलाशी ली गई, तो वहां रखी एक सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे छिपाकर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई, जिसे पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कब्जे में ले लिया।

आरोपियों की पहचान वनीता देवी (उम्र 43 वर्ष), पत्नी दरबारी लाल, निवासी वार्ड नम्बर 3, भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा तथा अमन (उम्र 24 वर्ष), पुत्र दरबारी लाल, निवासी वार्ड नं. 3, भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस खेप के मुख्य स्त्रोत का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख