जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कुनकुरी जाएंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे कुनकुरी से रवाना होकर 4 बजे बगिया पहुंचेंगे। बगिया में मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम निर्धारित है।
