34 C
Kolkata
Tuesday, August 11, 2026

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने देवेंद्रनाथ महतो का जाना हालचाल

रांची । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो से मंगलवार देररात वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। सदर अस्पताल में भर्ती महतो से बातचीत के दौरान दीपके ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देररात सदर अस्पताल पहुंचे और देवेंद्रनाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेने के साथ महतो को बेहतर इलाज और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने चिकित्सकों को उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने को भी कहा।

जयराम महतो ने भी अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

डुमरी विधायक जयराम महतो भी देररात सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने देवेंद्रनाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इसके बाद चिकित्सकों से उनके उपचार और स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

भूख हड़ताल का 10वां दिन, आंदोलन 18वें दिन जारी

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे देवेंद्रनाथ महतो की भूख हड़ताल मंगलवार को 10वें दिन पहुंच गई, जबकि आंदोलन का यह 18वां दिन है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महतो की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उनके समर्थकों और आंदोलनकारी छात्रों में चिंता बनी हुई है। आंदोलन से जुड़े छात्रों का कहना है कि महतो की तबीयत खराब होने के बावजूद उनकी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने सरकार से बातचीत के जरिए उनकी मांगों का समाधान निकालने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

नवीनतम लेख