34.8 C
Kolkata
Sunday, March 1, 2026

रांची स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय में मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन

रांची। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिवस रविवार को रांची में बीआईटी मोड़ स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खीरू महतो ने कहा कि नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के देदीप्यमान नक्षत्र और बिहार के अतुलनीय मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक बिहार और देश की सेवा करते रहें।

इस अवसर पर जदयू नेता डॉ. आफताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, शिवानी लता, उपेंद्र सिंह, मनोज सिंह, आशीष शीतल मुंडा, अजय सोनी, महेश्वर चौधरी, राजनारायण पटेल, दिलीप महतो तथा रामजी प्रसाद सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में सुशासन और विकास की निरंतर कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles