34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण,कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेपी गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे पार्क का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पार्क विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि यहां अच्छा कार्य हो रहा है और पार्क के विकसित होने से जेपी गंगा पथ क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी। इससे लोग अपने परिवार के साथ यहां समय बिता सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पौधारोपण से पूरा क्षेत्र हरा-भरा और आकर्षक दिखाई देगा। उन्होंने जेपी गंगा पथ को एक अद्भुत परियोजना बताते हुए कहा कि इसका सौंदर्यीकरण बेहतर ढंग से किया जा रहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र आम लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जेपी गंगा पथ पर सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सदस्य सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश परासर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles