26.4 C
Kolkata
Friday, August 7, 2026

शादी की सालगिरह पर कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी शादी की 22 वीं सालगिरह धार्मिक तरीके से मनाई‌। इस मौके पर रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका का दर्शन किया। शुक्रवार को वे कल्पना सोरेन के साथ झारखंड की प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना कर राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। रजरप्पा पहुंचते ही डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का स्वागत किया। गॉर्ड ऑफ ऑनर लेने से पहले मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति रिवाज को अपनाया। वे अपने परिजनों के साथ माता के दरबार में गए और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो अपने समर्थकों से भी मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री को रामगढ़ वासियों ने विवाह की वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

नवीनतम लेख