उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : लोक आस्था सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार को उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही चैनपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। सोमवार की सुबह चैनपुर के सफी नदी छठ घाट पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के तीसरे दिन यानी कि रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

रविवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भक्तों में खासा उत्साह रहा। श्रद्धालु आस्था के सैलाब में डूबे नजर आए। यह एक ऐसा पर्व में जिसमें उगते सूरज के साथ-साथ अस्त होते सूरज की भी पूजा की जाती है। जिस तरह डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी इसी प्रकार सुबह होते ही भगवान भास्कर की पूजा अर्चना के लिए लोग घाटों पर मौजूद थे। घाटों के किनारे आस्था का रंग और छठ का छटा दिखाई दी। पूजा के साथ छठी मां के धार्मिक गीतों का दौर भी चला जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।

छठ घाट के साफ सफाई में चैनपुर पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के द्वारा जेसीबी लगवा कर छठ घाट के साफ सफाई के साथ-साथ छठ घाट तैयार करवाए गए। वही छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज चैनपुर के द्वारा छठ घाट पर लाइट, साउंड, टेंट व तोरण द्वार लगाकर छठ घाट की सुंदरता बढ़ाई गई। सुरक्षा के मध्य नजर छठ घाट पर चैनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles