31 C
Kolkata
Saturday, May 16, 2026

छड़वा डैम का जलस्तर घटा, शहर में गहराने लगा पानी का संकट

हजारीबाग । शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले छड़वा डैम का जलस्तर इन दिनों लगातार घटता जा रहा है। डैम के किनारे पानी काफी पीछे हट गया है, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट की आशंका बढ़ गई है। डैम के आसपास का बड़ा हिस्सा सूख चुका है और पानी का स्तर सामान्य से काफी कम हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने और बारिश नहीं होने के कारण जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। इसका असर शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर पड़ने लगा है। कई मुहल्लों में लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से पानी का सही उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी नहीं करने की अपील की है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। साथ ही जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

समाज सेवक डॉ देवेन्द्र सिंह ने कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है, इसलिए स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाने की जरूरत है अभी शहर को बहुत कम पानी उपलब्ध हो पा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख