चार्टर्ड एकाउंटेंसी एक वैश्विक करियर और उज्जवल भविष्य देने वाला देश की अग्रणी कोर्स : सीए जिमी अग्रवाल

बिरसा भूमि लाइव

रांची : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की कमिटी ऑन करियर काउंसलिंग के चेयरमैन सीए रोहित रुवाटिया अग्रवाल द्वारा रांची शाखा के सहयोग से होटल रैडिसन ब्लू, रांची में करियर कौन्सेलेर्स का मेंटरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए झुंझुनू (राजस्थान) से आये मेंटर सीए जिमी मोदी ने कहा कि भारतीय र्चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपने नौलेज और मेहनत के बल पर भारत सहित पुरे विश्व में अपनी प्रतिष्ठा अर्जित किया है इस कारण भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की मांग आज भारत सहित पुरे विश्व में है। इसका ताजा उदाहरण सीए विभव तनेजा की विश्व की प्रतिष्ठित कंपनी टेस्ला में सीइओ के रूप में नियुक्ति है, इसके अलावा कुमार मंगलम विड़ला जैसे उधोगपति, पियूष गोयल, सुरेश प्रभु जैसे राजनितज्ञ भी एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के रूप में समाज में जबरदस्त प्रतिष्ठा अर्जित किया है। उन्होंने बताया की सीए कोर्स की कोर्स फीस भी इतनी कम है की कोई भी आय वर्ग का विधार्थी इस कोर्स को आसानी से कर सकता है। साथ ही सीए इंस्टिट्यूट के द्वारा हाल में सीए की नई एजुकेशन और ट्रेनिंग घोषित किया गया है उसमे सीए कोर्स करने वाले या करने के इक्षुक विधार्थियों के लिए कोर्स को सुधार किया गया है।

इसके अतिरिक्त सीए इंस्टिट्यूट अपने दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के द्वारा सीए विधार्थियों के लिए नि:शुल्क मॉक टेस्ट, गाइडेंस हेतु सेमिनार, कांफ्रेंस, सीए कोर्स से सम्बंधित सभी विषयों पर ऑडियो – वीडियो लेक्चर आदि आपूर्ति करती है, ताकि सीए विधार्थियों को अनावश्यक रूप से टूशन आदि का बोझ सहना न पड़े। इसके अलावा सीए विधार्थियों के लिए सीए स्टूडेंट्स राष्ट्रीय टैलेंट सर्च के द्वारा डिबेट, क्विज, भाषण, ड्रमा आदि के प्रतियोगिताओं और खेल कूद के आयोजन के द्वारा उनका चहुमुखी विकास के लिए सतत कार्यक्रमों का आयोजन पुरे वर्ष कराती रहती है। उन्होंने उपस्थ्तित करियर कौंसलरों को सम्बोधित करते हुए कहा की जब भी हम किसी स्कूल, कॉलेज या ऐसे भी सीए कोर्स के बारे में विधार्थियों को जानकारी दे रहे हों तो इन महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा करना आवश्यक है।

इससे पूर्व इस कार्यक्रम के आरम्भ में अपने स्वागत भाषण में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने करियर काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष सीए रोहित रुवाटिया शुरू किये गए ये मेंटरशिप प्रोग्राम की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखण्ड जैसे राज्य में विधार्थियों के बीच सीए कोर्स कि जानकारी का अभाव है इसके कारण बहुत से विधार्थियों के मन में यह खौफ होता है कि सीए एक बहुत ही कठिन कोर्स है साथ ही विधार्थियों को इस कोर्स के बारे में जानकारी का भी अभाव होता है। इन सब कारणों से करियर कौन्सेलेर्स के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे सीए कोर्स के बारे में विधार्थियों से विस्तार से जानकारी साझा करैं। और इन सारी जानकारियों को उपलब्ध करने में आज के यह मेंटरशिप प्रोग्राम कही सहायक सिद्ध होगी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इंस्टिट्यूट कि रांची शाखा के प्रयास सीए आज रांची शहर सीए कोर्स के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। आज पुरे झारखण्ड और बिहार के विधार्थी सीए कोर्स के लिए रांची आते हैं।

रांची शाखाध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने यह भी जानकारी दी की आगामी 8 सितम्बर को पुरे देश में अखिल भारतीय स्तर पर सीए कोर्स की जानकारी देने हेतु सीए इंस्टिट्यूट सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन करने जा रही है। इसी दिन रांची शाखा के द्वारा भी एक बृहत् स्तर सीए कोर्स की जानकारी देने के लिए रांची के विभिन्न स्कूलों में यह करियर काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा। इस मेंटरशिप प्रोग्राम का समन्वय सीए अंकित राजगारिया और सीए शुभम मोदी ने किया।

इस मेंटरशिप प्रोग्राम के आयोजन में रांची शाखा के उपाध्यक्षा सीए श्रद्धा बागला, सचिव सीए निशांत मोदी और सी पी इ कमिटी के अध्यक्ष सीए उमेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान था। इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles