चैनपुर प्रखंड डीलर संघ ने 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सौंपा ज्ञापन

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड के डीलर संघ ने आगामी 1 जनवरी से पुरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर चैनपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डाॅ. शिशिर कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। दिए गये ज्ञापन में कहा गया है कि पुरे देश में पांच लाख अढ़तीस हजार डीलर लगभग 81 करोड़ लाभुकों के बीच राशन के साथ-साथ अन्य सामग्री वितरण करते आ रहे हैं। परंतु डीलरों को उचित मेहनताना नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार से कुछ मुख्य मांगे हैं जिसमें सभी दुकानदारों को तीस हजार मानदेय दिया जाये या कम से कम तीन रुपये प्रति किलो कमीशन दिया जाये। वहीं दुकानदारों को पूर्व के भांति अनुकंपा का लाभ दिया जाए।

खाद्यान्न पर प्रति क्विंटल एक किलोग्राम हैंडलीग लौह दिया जायें। वहीं सरकार द्वारा दी जानेवाली ई पोस मशीन को 4 जी नेटवर्क से जोड़ा जाये और पूर्व में मिली मशीन को वापस ले क्योंकि वह घटिया किस्म की मशीन है जो बार-बार खराब होती रहती है तथा डीलरों का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का बकाया कमीशन का जल्द भुगतान किया जाये।

इधर चैनपुर डीलर संघ के अध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि डीलर संघ के द्वारा 1 जनवरी से चैनपुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। हमारे मांगे पूरी हो जाने पर पुनः सभी डीलर पूर्व की भांति राशन का वितरण करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से चैनपुर प्रखंड सचिव महेंद्र यादव, रुपेश गुप्ता, फबियानुस कुजूर, दिनेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles