चैनपुर : 35 वर्षीय योगेंद्र उरांव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिरसा भूमि लाइव

घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा कोठा टोली गांव के निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र उरांव ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पलमा के कोठाटोली में 35 वर्षीय योगेंद्र उरांव चरका पत्थर के पास बर पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक योगेंद्र उरांव शुक्रवार को देर शाम अपने घर से निकला था रात में घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजन सुबह से खोजबीन के लिए निकले बहुत खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चला दूसरे दिन शनिवार को गांव के चरवाहे गाय चराने गए थे।

उन्होंने दोपहर के 2 बजे योगेंद्र के शव को चरका पत्थर के पास बर पेड़ से लटकते देखा और इसकी सूचना चरवाहे ने परिजनों को दिया। वहीं परिजनों ने मृतक को देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ। जिसकी सूचना परिजनों ने घाघरा थाना को दी एसआई रवि उराव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles