कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : रांची महा धर्मप्रांत के बिशप तेलेस्फोर पी टोप्पो का का बुधवार मांडर स्थित लिवंस हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। कार्डिनल का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि कार्डिनल की हृदय गति कम होने लगी थी। आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार को दोपहर बाद चार बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

झारखंड की राजधानी में स्थित बिशप हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है। उनके निधन से मसीही समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। बिशप हाउस ने बताया है कि मंगलवार को कार्डिनल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मांडर के लिंक्स हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की स्थिति को देखते हुए रांची के धर्माध्यक्षों ने उन्हें संत अन्ना वृद्धाश्रम में रखने का विचार किया। वहां कुछ दिन रखने के बाद वर्ष 2023 में बेहतर देखभाल के लिए कार्डिनल को कॉन्स्टेंट लिंबर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles