गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, कई लोगों के डूबने की आशंका

बिरसा भूमि लाइव

गिरिडीह : शनिवार को झारखंड के गिरिडीह में यात्रियों से भरी सम्राट बस नदी में गिर गयी है। यह घटना शनिवार की देर शाम की है। कई लोगों के नदी में डूबने की आशंका है। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में यात्री बस गिरी है। बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह आ रही बस जैसे ही बराकर नदी पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। थोड़ी देर के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी है। सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।

 

 

 

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles