मतदाता सूची से हटाए जाएंगे मृत मतदाताओं के नाम

बिरसा भूमि लाइव

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह -उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
  • विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक- 01.06.2023 से दिनांक-16.10.2023 तक चलेगा पुनरीक्षण कार्य का संचालन

रांची : रांची जिला में मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपयुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रांची, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राहे एवं इंटकी को निर्देश दिया है।

उपायुक्त द्वारा योजना एवं विकास विभाग, झाखण्ड, राँची द्वारा दिनांक 18.07.2023 से 18.08.2023 तक संचालित जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान के तहत संबंधित रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मृत मतदाताओं का नियमानुसार मतदाता सूची से नाम विलोपन करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि आगामी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 तथा लोकसभा एवं विधानसभा आम निर्वाचन- 2024 के निमित दिनांक 01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित दिनांक- 01.06.2023 से पूर्व पुनरीक्षण गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जो दिनांक 16.10.2023 तक चलेगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles