25.8 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

रिम्स की जमीन पर बनी 4 बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

रांची में रिम्स में अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अवैध निर्माण तोड़ने के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टीम मुस्तैद रही। डीआईजी ग्राउंड के पास बने चार मंजिला अपार्टमेंट के अलावा टुनकीटोला के आसपास के तीन अन्य बड़े भवनों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है। शनिवार को चार मंजिला अर्पाटमेंट तोड़ने की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को सौंप दी गई। भवन निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने सर्वे किया कि आखिर कैसे तोड़ा जाए कि किसी को कोई नुकसान नहीं हो। हालांकि अपार्टमेंट की बाउंड्री को गिरा दिया गया है। पोकलेन और बुलडोजर से गिराए जाने से आसपास रह रहे घरों को नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि जिन अन्य भवनों को तोड़ा जाना है, उन सभी को घर खाली करने को कह दिया गया है।
शनिवार को भी अवैध निर्माण तोड़े जाने का क्रम जारी रहा। इस बीच फिर से अतिक्रमण क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों और महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मियों का भारी विरोध किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष मौके पर जमा रहे। कई परिवारों ने घर और दुकान बचाने के लिए प्रशासन से बार-बार समय की मांग कर रहे थे, हालांकि सभी को समझा कर हटाया गया। लोगों कहना था कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और अचानक कार्रवाई से उनका सब कुछ उजड़ रहा है।  रिम्स अपनी प्रोपर्टी से करीब 15 से 20 फीट रोड छोड़कर निर्माण करा रही है। ताकि आम लोगों के लिए रोड का निर्माण हो सके। बता दें कि लोग इस रास्ते को शॉर्टकट के लिए इस्तेमाल करते थे और बाउंड्री निर्माण का विरोध कर रहे थे। इसके अलावा वैसे मार्ग जो संकीर्ण हैं, उन रास्तों के लिए अलग से तीन से पांच फीट अतिरिक्त जमीन छोड़ी जाएगी। सोमवार को फिर से डीआईजी ग्राउंड के आसपास के अवैध निर्माण को हटाने का क्रम जारी रहेगा। वहीं, प्रबंधन ने प्रबल संभावना जताई है कि आधे से अधिक अवैध निर्माण को हटा दिया गया है तीन दिनों के अंदर रिम्स प्रोपर्टी से पूरा अतिक्रमण हटा लिया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles