34 C
Kolkata
Friday, August 21, 2026

धुर्वा डैम में डूबे झारखंड विधानसभा कर्मी का शव 18 घंटे बाद बरामद

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी करने वाले झारखंड विधानसभा के कर्मी बुलंद अख्तर का शव 18 घंटे चले तलाश अभियान के बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की मदद से बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया है।

घर से निकलने के बाद नहीं लौटे थे बुलंद अख्तर

परिजनों के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और अन्य सामान मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

डैम के किनारे मिला वाहन और अन्य सामान

सूचना मिलने पर धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और डैम के किनारे से बरामद वाहन, चप्पल और बरसाती को जब्त कर लिया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम की मदद से डैम में लगातार तलाश अभियान चलाया गया। करीब 18 घंटे की तलाश के बाद शुक्रवार को बुलंद अख्तर का शव बरामद हुआ।

खुदकुशी की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बुलंद अख्तर ने डैम में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख