26.5 C
Kolkata
Friday, August 7, 2026

मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर 18 जनवरी को

खूंटी। मारवाड़ी युवा मंच शाखा के तत्वावधान में रविवार 18 जनवरी को स्थानीय राजस्थान भवन में सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में मारवाड़ी युवा मंच के संदीप पीपुरिया ने बताया कि मंच की खूंटी नगर शाखा के लोगों के लिए लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करती रही है और इसमें सभी का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने खूंटी जिला वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें और लोगों की जीवन रक्षा में सहयोग करें। संदीप पीपुरिया ने कहा कि जब भी हम रक्तदान करते हैं, किसी न किसी की जान बचाते हैं। इसलिए सभी कोई को रक्तदान जरूर करना चाहिए।

Related Articles

नवीनतम लेख