36 C
Kolkata
Saturday, April 4, 2026

बलोचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 86 सैनिकों को मारने का दावा; एयरबेस और रडार तबाह

इस्लामाबाद/क्वेटा । पाकिस्तान का अशांत प्रांत बलोचिस्तान एक बार फिर भीषण हिंसा की आग में झुलस रहा है। सशस्त्र विद्रोही संगठन बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों में किए गए भीषण हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 86 जवानों को मार गिराया गया है। बीएलए ने सैन्य काफिलों, हवाई अड्डों और रडार प्रणालियों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुँचाने की बात कही है।

baloch2
baloch2

14 मिनट का खौफनाक वीडियो जारी
‘द बलोचिस्तान पोस्ट’ के अनुसार, बीएलए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 14 मिनट का एक वीडियो जारी कर इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस वीडियो में सेना के वाहनों को जलते हुए, शम्सी एयरबेस पर रॉकेट दागते हुए और सैन्य उपकरणों को नष्ट करते हुए दिखाया गया है।

बीएलए ने दावा किया है कि उन्होंने शम्सी एयरबेस और कई रडार प्रणालियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। संगठन का दावा है कि उन्होंने दलबांदिन में एक प्रमुख खनन स्थल और पंजगुर में सरकार समर्थित ‘डेथ स्क्वाड’ के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। प्रवक्ता जीयंद बलोच के अनुसार, 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कुल 65 समन्वित हमले किए गए।

Related Articles

नवीनतम लेख