26.6 C
Kolkata
Tuesday, July 21, 2026

JPSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस, विधायक ने उठाई CBI जांच की मांग

गढ़वा। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित धांधली को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गढ़वा जिला मुख्यालय के महावीर चौक (रंका मोड़) पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक विशाल मशाल जुलूस निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय छात्रों के साथ न्याय करने और राज्य में पारदर्शी नियोजन नीति लागू करने की मांग की।

JPSC बन चुका है दलालों का अड्डा, सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई: विधायक सत्येंद्र नाथ

इस मशाल जुलूस में विशेष रूप से शामिल हुए गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के नाक के नीचे जेपीएससी और जेएसएससी जैसी सरकारी संस्थाएं अब दलालों का अड्डा बन चुकी हैं और हर प्रतियोगी परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर स्थानीय छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ और धांधली को तुरंत नहीं रोका गया, तो भाजपा इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर तरीके से उठाएगी।

हरियाणा की एजेंसी पर साधा निशाना, लगाया सीटें बेचने का आरोप

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जेपीएससी परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा हरियाणा की एक एजेंसी को सौंपा गया था। इसका नतीजा यह हुआ कि परीक्षा में हरियाणा के ही करीब 600 अभ्यर्थियों का चयन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत झारखंड के छात्रों के हक की सीटें बाहरी लोगों को बेच रही है। विधायक ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की है।

Related Articles

नवीनतम लेख