21 C
Kolkata
Tuesday, April 7, 2026

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और समर्पण का संकल्प

खूंटी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को खूंटी स्थित जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने की।

महापुरुषों को नमन और ध्वजारोहण
कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सफर
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा अगर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तो इसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं की अटूट निष्ठा और सेवा भाव को जाता है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य के साथ पार्टी निरंतर राष्ट्र निर्माण में जुटी हुई है।

स्थापना दिवस समारोह में जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, संजय साहू, महावीर राम, राजेश महतो के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, नोरी पूर्ति, गौरा देवी, रूपेश कुमार, गुलाब महतो, आशीष कुमार, राम, श्याम सोनी सहित जिले के कई प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख