बिरसा भूमि लाइव
गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी कुसुमटोली में डायरिया से प्रतिमा की मौत के बाद उसके सहयोग को लेकर कई राजनीतिक दल एवं जनप्रतिनिधियों के हाथ बढ़े है। प्रतिमा अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे सहित तीन बच्चों को छोड़ दुनियां से चल बसी। शनिवार को भाजपा नेता अशोक उरांव व जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सहयोग की। प्रतिमा के पति खेती किसानी कर अपने व परिजनों का पालन पोषण किया करता है। इसके मद्देनजर भाजपा नेता अशोक उरांव व जिप सदस्य सतवंती देवी ने एक बोरी चावल एवं पांच सौ रुपये का सहयोग किया। मौके पर प्रमोद साहू, श्याम साहू एवं पीड़ित परिजन शामिल थे।