17 C
Kolkata
Friday, February 13, 2026

कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की माैत

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात 9 बजे ग्राम रतेसरा स्थित नेशनल हाईवे-30 पर हुई । कांकेर से चारामा की ओर जा रही एक कार और ग्राम रतेसरा से हाईवे पर आ रही एक बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चारामा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत चारामा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक की पहचान ग्राम बाबू दबेना निवासी अरुण यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह गांव का मुख्य चौक है और नेशनल हाईवे से सटा हुआ है। यहां स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण अंधेरे में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं । ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles