29.1 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

गुजरात एटीएस का बड़ा ऑपरेशन, जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

अहमदाबाद । गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कथित स्लीपर सेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियां गुजरात के पालनपुर, पाटन, नवसारी और मध्य प्रदेश के देवास में संयुक्त छापेमारी के दौरान की गईं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

कई जिलों में एक साथ छापेमारी

एटीएस को राज्य में जैश-ए-मोहम्मद के स्लीपर सेल के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर समन्वित अभियान चलाकर आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में इनके संगठन से जुड़े होने की आशंका जताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा, इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा, मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू अया, जकारिया दुर्रानी मोहम्मद अम्मार घाघा, मुफ्ती फौजान इस्माइल दुआ, मोहम्मद अमीन शेरा, मोहम्मद अब्दुल रहमान सावदी और बिलाल दुर्रानी मोहम्मद अम्मार घाघा शामिल हैं।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

एटीएस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके संपर्कों, गतिविधियों और कथित नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या इनके तार अन्य राज्यों या किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख