33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

भोपाल : उत्साह और उमंग से भरपूर रही गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

भोपाल । मध्य प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान भोपाल में प्रात: 9 बजे आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास शनिवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक राजमणि सिंह बघेल ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैंड ने निरीक्षक सुनील कटारे के निर्देशन में “जन गण मन” की धुन बजाई। मुख्य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्वरूप वाचन भी किया गया। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच आकर्षक संयुक्त परेड निकाली गई। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आयुष जाखड़ ने किया। परेड टू आई सी का दायित्व एसडीओपी सैलाना जिला रतलाम श्रीमती नीलम बघेल ने निभाया। संयुक्त परेड में बिहार विशेष सशस्‍त्र पुलिस, अश्वारोही दल व श्वान दस्ते सहित 23 टुकड़ियां शामिल थीं।
संयुक्त परेड में शामिल बिहार विशेष सशस्‍त्र पुलिस-1 गोरखा बटालियन की टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक अशोक कुमार गिरी ने किया। इसी तरह हॉकफोर्स प्‍लाटून का नेतृत्‍व उप निरीक्षक सोबरन सिंह, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी नेतृत्‍व निरीक्षक रामाश्रेय पासवान, आईटीबीपी बल की टुकड़ी का नेतृत्‍व निरीक्षक रामकुमार मा‍लवीय, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक संदीप तिवारी, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल 01 की टुकड़ी का नेतृत्व 23वीं वाहिनी भोपाल के निरीक्षक राजेश यादव, जिला बल महिला टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक श्रीमती सरोज ठाकुर, एस.टी.एफ टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक नरेन्‍द्र सिंह कुशवाह, जिला बल पुरुष प्लाटून का नेतृत्व निरीक्षक नरबद सिंह, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल 02 की टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक विजय चौधरी, जेल विभाग पुरूष टुकड़ी का नेतृत्‍व सहायक जेल अधीक्षक हेमंत रावत, मध्यप्रदेश होमगार्ड टुकड़ी का नेतृत्व पीसी धर्मेन्‍द्र सिंह भदौरिया, भूतपूर्व सैनिकों की टुकड़ी का नेतृत्व सेवानिवृत्त कर्नल राजीव खत्री, एन.सी.सी. बॉयज टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर मो.तौकीर, गाइड गर्ल्स टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर कुमारी माधुरी पर्ते, स्काउट्स (बॉयज) टुकड़ी का नेतृत्व सादिक अली, पुलिस बॉयज टुकड़ी का नेतृत्‍व आदित्‍य उईके, शौर्य दल प्लाटून का नेतृत्व कुमारी नीलम परमार, राष्‍ट्रीय सेवा योजना प्‍लाटून का नेतृत्‍व प्रियांश बघेल, एनसीसी गर्ल्‍स प्‍लाटून टुकड़ी का नेतृत्‍व सीनियर अंडर ऑफिसर कुमारी संस्‍कृति यादव, मध्‍यप्रदेश पुलिस बैंड का नेतृत्व निरीक्षक सुनील कटारे, श्वान दल का नेतृत्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह उइके एवं अश्वारोही दल का नेतृत्व निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ ने किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles