बाल-गोपाल झांकी प्रतियोगिता आज शाम, दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता कल

बिरसा भूमि लाइव

  • मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति द्वारा दो दिनों तक मनेगा महोत्सव
  • दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का राज्यपाल कल करेंगे उद्घाटन

रांची : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के तत्वाधान में अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 6 व 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक संजय सेठ, सीपी सिंह, अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया की समिति के द्वारा यह 11वीं बार जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा यह कार्यक्रम समिति द्वारा 2009 में प्रारम्भ किया गया था। यह कार्यक्रम दो दिवसीय है। प्रथम दिन 6 सितंबर को अपराहन 3:30 बजे श्रीकृष्ण के बाल गोपाल प्रतियोगिता व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। वही सायं 6 बजे  श्रीकृष्ण के बाल रूप झांकी का उद्घाटन रांची की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर नृत्य नाटिका का भी आयोजन रखा गया है। रांची व बंगाल के कलाकारों द्वारा भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का आयोजन प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं 7 सितंबर को दही-हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे।

आयोजन स्थल पर भव्य निर्जीव झांकी का भी श्रीकृष्ण भक्तगण अवलोकन कर सकेंगे श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बाल गोपाल बच्चे और बच्चियां जिनकी उम्र 12 वर्ष से कम हो वह श्रीकृष्ण झांकी स्वरूप प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक संजय सेठ, सीपी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, महासचिव जवाहर तनेजा, कुणाल आजमानी, रमेन्द्र कुमार, राम बांगड़, संजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, भीष्म सिंह, राजू रजक नंद किशोर सिंह चंदेल सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए है। अध्यक्ष मुकेश काबरा मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत,संजय पोद्दार ने रांची के  समस्त कृष्ण प्रेमियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles