26.2 C
Kolkata
Tuesday, July 21, 2026

बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास 17 जुलाई को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। इनमें एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी मो. अमन उर्फ मोटेन बोस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का सामान और घटना में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया कि मामले में दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है, जबकि मो. अमन उर्फ मोटेन बोस को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख