27 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

झारखंड में मौसम साफ होते ही बढ़ने लगा तापमान, बढ़ेगी गर्मी

रांची । राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम साफ होते ही तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी में आंशिक वृद्धि होने लगी है। यह जानकारी मौसम विभाग गुरुवार को दी।

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इधर, मौसम विभाग ने ०१ मार्च को राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाने की संभावना व्यक्त की है, जबकि इसके पूर्व मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.2 डिग्री और सबसे कम तापमान खूंटी जिले में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में हल्की ठंड महसूस की गई, जबकि दोपहर में धूप में तपिश महसूस की गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले दोनों हुई बारिश के कारण रांची सहित कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बारिश की वजह से ज़मीन गीली होने के कारण वातावरण में ठंड में बढ़ोत्तरी हुई थी।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, जमशेदपुर में 31.8 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.6 और 11.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.1 न्यूनतम 13.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

Related Articles

नवीनतम लेख