29.3 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

एशियाई खेलों में देश का मान बढ़ाएंगी अरुणाचल की रूपा बायर, जीता लगातार दूसरा पदक

  • ताइक्वांडो स्टार रूपा बायर ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दी बधाई

इटानगर । अरुणाचल प्रदेश की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी रूपा बायर ने आगामी 2026 एशियाई खेलों (Asian Games 2026) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने यह पात्रता हासिल कर न केवल अपने राज्य, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

रूपा बायर ने हाल ही में आयोजित ‘2026 एशियाई ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही रूपा महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लगातार दो संस्करणों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। भारतीय ताइक्वांडो के इतिहास में इसे एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रूपा बायर को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूपा का एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करना उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट समर्पण का परिणाम है।

“आपकी यह उपलब्धि राष्ट्र और विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। आगामी एशियाई खेलों में आपको और अधिक सफलता, शक्ति और गौरव की शुभकामनाएं।”
— पेमा खांडू, मुख्यमंत्री (अरुणाचल प्रदेश)

रूपा बायर की इस सफलता से देश के खेल जगत में खुशी की लहर है और आगामी एशियाई खेलों में उनसे पदक की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख