32.7 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

अमरनाथ यात्रा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने शिवभक्तों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र अमरनाथ तीर्थयात्रा के शुभारंभ पर देश-विदेश के सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह पावन यात्रा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। जय बाबा बर्फानी।”

संस्कृत श्लोक के माध्यम से बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर भगवान अमरनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया—

“वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्। तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥”

इस श्लोक का भावार्थ है कि भगवान अमरनाथ के वास्तविक स्वरूप को वाणी, बुद्धि, मन या कठोर तपस्या के माध्यम से पूरी तरह समझ पाना संभव नहीं है। वे केवल निष्कपट भक्ति और पूर्ण समर्पण रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए सहज सुलभ हैं। ऐसे करुणामय भगवान अमरनाथ की शरण में रहकर उनका नित्य स्मरण और भजन करना ही भक्त का परम सौभाग्य है।

Related Articles

नवीनतम लेख