राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राजधानी सहित राज्य के कई जिलों में एक बार फिर से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। 4 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक राज्य के कई स्थानों में गर्जन के साथ बारिश के आसार है। इसे लेकर राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के अलावा मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी रांची में भी रविवार दोपहर से सोमवार तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रांची के साथ-साथ बोकारो, देवघर, धनबाद और गिरिडीह जिलों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसी तरह की संभावना हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और रांची जिले के लिए भी जाहिर की गई है। यहां भी बारिश की संभावना जताई गई है।

लोगों से आग्रह किया है कि वह सावधान रहे और वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहे। किसानों के लिए कहा गया है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में जानें से बचें।

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles