बिरसा भूमि लाइव
रांची : राजधानी सहित कई जिलों मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद से ही रुक-रुककर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी बरस रहा है। वहीं कई जगहों पर ठनका भी ठनक रहा है। रांची मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 1-3 घंटों में बोकारो, देवघर, चाईबासा, गिरिडीह, रामगढ़ और रांची जिले के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ पानी बरसने की संभावना है। वहीं पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, दुमका, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी थोड़ी देर में बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर तक राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े परिवर्तन की संभावना है। मौसम को देखते हुये लोगों को सतर्क व सावधान रहने की अपील की गई है। पेड़ के नीचे न जाने, बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है।