30.1 C
Kolkata
Thursday, June 4, 2026

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया से आज 36 उड़ानें

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली 36 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 31 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से कुल 36 शेड्यूल्ड (निर्धारित) और नॉन-शेड्यूल्ड (विशेष) उड़ानें संचालित करेंगे। विमानन कंपनी ने कहा कि ये परिचालन क्षेत्र में जारी तनाव के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

एयर इंडिया ने बताया कि ये एयरलाइन के मुताबिक कुल 36 एयर इंडिया उड़ानों में से, 20 को ‘नॉन-शेड्यूल्ड सेवाओं’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो संयुक्त अरब अमीरात से आने-जाने का काम करती हैं। इनमें मुख्य रूप से दुबई, अबू धाबी, रियाद और मस्कट जैसे जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए उड़ानें शामिल हैं।

एयरलाइन ने कहा कि ये उड़ानें, यात्रा के समय प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों पर निर्भर रहेंगी। कंपनी ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि सभी उड़ानें, संबंधित भारतीय नियामक प्राधिकरणों के साथ-साथ यूएई के स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही संचालित की जा रही हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख