32 C
Kolkata
Monday, March 30, 2026

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया से आज 20 उड़ानें

नई दिल्ली । टाटा की अगुवाई वाले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन आज पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 20 उड़ानें संचालित करेंगे। इन उड़ानों में निर्धारित और गैर-निर्धारित दोनों सेवाएं शामिल हैं।

एयरलाइन ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 30 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 20 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इन उड़ानों का संचालन उस समय एयरपोर्ट पर स्लॉट की उपलब्धता और वहां की स्थितियों पर निर्भर करेगा।

एयर इंडिया ने कहा कि इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 10 गैर-नियमित उड़ानें भी इस योजना का हिस्सा हैं। कंपनी ने कहा कि इन उड़ानों के संचालन के लिए भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से जरूरी अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही एयर इंडिया की उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों की सभी उड़ानें अपने पुराने तय समय के अनुसार ही चलती रहेंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एयरलइन ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा, जिन यात्रियों ने उन रास्तों के लिए टिकट बुक की है, जहां एअर इंडिया समूह की सेवाएं निलंबित हैं। वे बिना किसी अतिरिक्त पैसे के भविष्य की किसी तारीख के लिए अपनी टिकट फिर से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपना पूरा पैसा वापस लेने (रिफंड) का विकल्प भी चुन सकते हैं।

एयर इंडिया के यात्री अपनी टिकट फिर से बुक करने या रद्द करने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट https://airindia.com/in/ पर जाकर कर सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए यात्री 24 घंटे चलने वाले हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles