हेमंत सोरेन के विकास कार्य से घबराकर केन्द्र ने भेजवाया जेल : कल्पना सोरेन

बिरसा भूमि लाइव

  • राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
  • केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी राज्य की जनता
  • अब वक्त आ गया है कि जनमानस अपनी ताकत दिखाएं

पलामू : पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू पहुंची और इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के हरिनामाड़ में चुनावी सभा हुई।

मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर केंद्र सरकार इतनी घबरा गई थी कि एक साजिश के तहत उन्हें चुनाव से पहले जेल भिजवा दिया। केंद्र सरकार को इस बात की डर थी कि कही हेमंत सोरेन बाहर रहकर पूरे झारखंड से उनका सुपड़ा ना साफ कर दें। उनके जेल में रहते हुए भी झारखंड की जनता केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी और इंडी गठबंधन प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देगी।

कल्पना ने कहा कि यहां उपस्थित जनमानस को अपना भविष्य बनाने के लिए उनके पास आसानी से उपलब्ध उम्मीदवार का चयन करना है। ममता इस पर खरा उतरती हैं। लोग उन्हें समर्थन दें। केंद्र सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया। 15 लाख खाते में भेजने की बात कही, लेकिन 10 साल केवल बेवकूफ बनाया। अब वक्त आ गया है कि जनमानस अपनी ताकत दिखाएं और ऐसे धोखेबाज पार्टी और उम्मीदवार को सत्ता से बेदखल करें। 13 मई को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए आप एमपी बना सकते हैं। यह चुनाव एक प्रतिस्पर्धा है और उसका जननायक आप जनता होते हैं।

कल्पना ने यह भी कहा कि सबको हरा राशन कार्ड मिला था, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे काट दिया, लेकिन झारखंड का बेटा हेमंत सोरेन ने हरा राशन कार्ड पुनः दिलवाया। इस कार्ड से लोगों को खाद्यान्न मिल रहा है। केंद्र सरकार की आवास योजना में भी झारखंड के साथ धोखा हुआ। ऐसे में अबुआ आवास योजना लेकर हमारी सरकार आई। इस योजना से तीन कमरों का पक्का मकान बन रहा है। कल्पना ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे पिता की तरह है, लेकिन झारखंड में भाजपा समर्थित सरकार नहीं रहने के कारण सौतेला व्यवहार किया गया।

राजद उम्मीदवार ममता भुइयां ने कहा कि देश की स्थिति भारतीय जनता पार्टी के काल में दयनीय हो गई है। पलामू का मुख्य मुद्दा गरीबी एवं सिंचाई है। यह क्षेत्र इसमें पिछड़ा है। उन्होंने सांसद वीडी राम पर तंज करते हुए कहा कि सांसद पलामू का विकास क्या करेंगे वह मुश्किल से तो दिखाई देते हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles